राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का मेवाड़ी ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षकों की लंबित परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा गया।

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के जिला महामंत्री महेंद्र कुमार बुनकर (जयपुर) ने बताया कि हाल ही में प्रदेशभर में हुए स्थानांतरणों के बाद अनेक शिक्षक कार्मिकों की परिवेदनाएं लंबित हैं, जिनका शीघ्र निस्तारण किया जाना आवश्यक है।

ज्ञापन के माध्यम से तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) शीघ्र आयोजित करने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण जल्द शुरू करने की मांग भी की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह करते हुए सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story