आगामी फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर 2 अगस्त 2026 रविवार को दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन के पास गुलाब वाटिका फतहनगर में कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। लोकप्रिय विधायक महोदय श्री पुष्करलाल डांगी की अगुवाई में हुई इस बैठक में जिला चुनाव प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव श्री हरीश चौधरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह मीणा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में जिला सह प्रभारी श्रीमती डिंपल कुंवर राठौर, मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, देहात जिला प्रभारी ललित गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश औदित्य, जिला नेता राजावत जी, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, यूथ कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष रोनक गर्ग, पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी, सुनील मुंदड़ा, हमिदाबानो, नरेश जाट, डुंगर मीणा और विनोद यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में जिला प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार हमें हर जगह अपना बोर्ड और अपनी पंचायत बनानी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही सरकार बनती है और हमें मजबूती के साथ फतहनगर नगरपालिका का बोर्ड बनाना है।

जिला सह प्रभारी श्रीमती डिंपल राठौर ने कहा कि हर वार्ड से ईमानदार और प्रभावशाली लोगों को टिकट देकर रणनीति के साथ चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि फतहनगर नगरपालिका का बोर्ड बनेगा तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा जो मेहनत की गई है वह वाकई तारीफ के काबिल है, लेकिन कार्यकर्ताओं का काम सरकार नहीं होने पर पूरा नहीं हो पाया है, इसके लिए उन्हें खेद है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले चुनाव में जागरूक रहकर बोर्ड बनाना है। विधायक ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं में जनप्रतिनिधियों के प्रति जो आक्रोश दिखाई दिया, उसे लेकर उन्हें खेद है। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं के लिए अथक प्रयास करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।






बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने गिले-शिकवे मंच पर रखे। आगामी निकाय चुनाव को लेकर फतहनगर नगरपालिका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और जनसेवा के संकल्प के साथ एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवत सिंह राठौड़, भेरू सिंह चौहान, अभय सिंह, महेश चेचानी मावली, लादू लाल गडोलिया, सुरेश जयमाल, पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, रतन मीणा, राजेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश बार-बर, देवीलाल तेली, हेमंत गोयल, बाबूलाल उनिया, मोहम्मद बोहरा, शब्बीर बोहरा, नितेश पुरी गोस्वामी, विकास लावटी, निर्मल पाराशर, मदन प्रजापत, वर्दी शंकर बुनकर, इब्राहिम मंसूरी, मुकेश पहाड़िया, सुनील यादव, वैभव मारोठिया, नितेश पहाड़िया, प्रभु लाल धाभाई, हजारी जाट, सूरजमल जाट, रतन भील, बाबूलाल भील, रितेश यादव, तुलसीराम गुर्जर, ओमप्रकाश प्रजापत, देवीलाल जाट मोरठ, भगवान लाल जाट चंगेडी, सत्यनारायण यादव, अरुण यादव, दीपक बंसल, किशन गुर्जर, विद्या शंकर चनाल, कन्हैया लाल शर्मा, महावीर जैन, पुरुषोत्तम प्रजापत सहित अनेक सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन राजेश गर्ग ने किया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story