खेरोदा में कांग्रेस की बैठक, आगामी पंचायत व निकाय चुनाव की रणनीति तैयार
पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

खेरोदा कस्बे के दौला बावजी की मंडी में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक के दौरान उपस्थित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता।
खेरोदा कस्बे के दौला बावजी की मंडी में पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देना और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना था।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया और चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
बैठक में पर्यवेक्षक आशीष हल्दुनिया, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी, जिला महासचिव भगवान लाल अहीर, मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल, खेरोदा नगर अध्यक्ष भेरू लाल पाराशर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गणेश गिरी गोस्वामी, अमरपुरा अध्यक्ष भंवर सिंह पाटिया, कुंदन सिंह पाटिया, भोपाखेड़ा से भेरू लाल गाडरी, पूर्व सरपंच पृथ्वी राज मीणा, उप सरपंच खेरोदा लक्ष्मी लाल जनवा, प्रमोद चापलोट, मुकेश चौबीसा, मिट्ठू लाल देवड़ा, राम सिंह पुनिया, भावेश लोहार और अजय सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही पिछले चुनावों की तरह इस बार भी पूरी तन्मयता के साथ सहयोग करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटने की अपील की गई।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
