हजरत दीवाना शाह दरगाह की नवगठित वक्फ कमेटी ने किया व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण
हजरत दीवाना शाह दरगाह की नवगठित वक्फ कमेटी ने परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, सफाई और जायरीन सुविधाओं की समीक्षा की।

स्वीर में हजरत दीवाना शाह साहब दरगाह की वक्फ कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य परिसर के रास्ते पर चलते हुए निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब दरगाह की नवगठित वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों ने दरगाह शरीफ का विस्तृत निरीक्षण एवं मुआयना किया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने दरगाह परिसर की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और जायरीन के लिए उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि दरगाह शरीफ में आने वाले अकीदतमंदों के लिए पीने के पानी, छाया, बैठने और ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही दरगाह परिसर और वज़ूखाने की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। वहीं, रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था को देखा गया, ताकि रात के समय आने वाले जायरीन को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बिजली कटौती की स्थिति को देखते हुए बैकअप (जनरेटर) व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
दरगाह वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि दरगाह शरीफ में आने वाले हर जायरीन की खिदमत और सहूलियत हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के सचिव हाजी शराफत हुसैन भाटी, सरपरस्त अनवर अहमद छीपा, सैयद मुकर्रम अली, नायब सदर कुदरत हुसैन, मंसूर अहमद ओटवाल, सहसचिव मेहबूब शाह, कोषाध्यक्ष सैयद इरफान अली बुखारी, सदस्य हाजी साबिर हुसैन पुंवार, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान, अब्दुल रशीद तुर्कीया, कल्लु खान, अकरम मंसूरी, नफीस शैख, मुंशी खान, सैयद तनवीर अली एवं अंजुमन कमेटी के सचिव सैयद असलम अली, गुड्डू खान, गनी शेख, रईस नियारगर और मुनीर शाह मौजूद थे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
