पनवेल स्थित साधना सदन में 20 अक्टूबर से भगवान महावीर की साधना यात्रा और जीवन चरित्र पर आधारित महावीर गाथा का शुभारंभ हुआ। परम पूज्या गुरुवर्या डॉ. सुधाकंवरजी म.सा. आदि ठाणा-5 के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रवचनवारिधि परम पूज्या साध्वी सुयशाश्रीजी म.सा. के मुखारविंद से भगवान महावीर की साधना यात्रा का वर्णन किया जा रहा है।

महावीर गाथा का आयोजन 11 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान महावीर के जीवन, साधना, त्याग और तपस्या से जुड़ी प्रेरणादायी घटनाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। गाथा के माध्यम से भगवान महावीर की साधना यात्रा और जीवन चरित्र का वर्णन किया जा रहा है।

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ (मेवाड़) उपसंघ, पनवेल के अध्यक्ष शैलेन्द्र खेरोदिया ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में साधना सदन पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से महावीर गाथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Updated On
Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story