जयपुर, 03 अगस्त। राजस्थान पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) श्री विशाल बंसल को भारत सरकार के इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

इस उपलब्धि पर महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में एडीजी श्री विशाल बंसल को बधाई दी। उन्होंने श्री बंसल के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डाइरेक्टर आईबी द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान संवेदनशील मामलों के सफल निष्पादन के साथ प्रदर्शित उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया है।

एडीजी (एसओजी) श्री विशाल बंसल को मिले इस सम्मान से राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ा है। यह प्रशस्ति पत्र पुलिस कार्यों में प्रभावी नेतृत्व और महत्वपूर्ण मामलों के कुशल निष्पादन के लिए उनके योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story