नोहर। शुक्रवार को सघन प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर से गठित टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असरजाना पहुँच कर प्रवेशोत्सव अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर धर्मेंद्र दनेवा, सहायक निदेशक, निदेशालय बीकानेर के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय में जारी प्रवेशोत्सव की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।

विभागीय टीम द्वारा रिकॉर्ड एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा

टीम द्वारा हाउस होल्ड सर्वे का रिकॉर्ड, अभियान की प्रगति, नामांकन प्रगति, प्रवेशोत्सव कार्ययोजना एवं प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत दिवसवार आयोजित की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई। धर्मेंद्र दनेवा के नेतृत्व में आई इस टीम में रणवीर सहू (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक हनुमानगढ़), प्रेम दूधवाल (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक हनुमानगढ़) और विनोद बैनीवाल (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नोहर) शामिल रहे।

विद्यालय के नवाचारों और शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा

विद्यालय के प्राचार्य गौरव नागल ने विद्यालय में संचालित डिजिटल नवाचारों, बोर्ड परीक्षा परिणाम और इस सत्र में किये जाने वाले शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने राउमावि असरजाना में प्रवेशोत्सव अभियान में किये गए नवाचारों, विद्यालय में संचालित गतिविधियों एवं नामांकन अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्यालय प्राचार्य ने टीम को बताया कि विद्यालय प्रशासन नामांकन वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति पूर्णतः सजग है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story