नोहर। 10 अप्रैल शुक्रवार को क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उजास स्पेशल अकादमी में नोहर विधायक अमित चाचाण ने दौरा कर व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रवासी राजस्थानी राजेंद्र मूंदड़ा व बजरंग करवा भी उपस्थित रहे। अकादमी पहुंचने पर राजस्थानी लोक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. भरत ओला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान का भ्रमण करवाया तथा उजास स्पेशल अकादमी द्वारा विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

विशेष बच्चों के लिए आशा की किरण है अकादमी

निरीक्षण के दौरान विधायक अमित चाचाण ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "उजास स्पेशल अकादमी समाज के उन बच्चों के लिए आशा की किरण बनकर कार्य कर रही है, जिन्हें विशेष देखभाल और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।" उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि "ऐसे संस्थान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इनका सहयोग व विस्तार होना चाहिए। इसके लिए वे अकादमी का हर संभव सहयोग करेंगे।"

प्रवासी राजस्थानी एवं गणमान्य अतिथियों ने जताया गर्व

इस अवसर पर राजेंद्र मूंदड़ा ने कहा कि "प्रवासी होने के बावजूद अपनी मिट्टी से जुड़े ऐसे कार्यों को देखकर गर्व महसूस होता है। समाज को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।" वहीं बजरंग करवा ने भी अकादमी के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अकादमी के विशेष शिक्षक एवं अभिभावक नरेश कुमार नूइयां, विक्रम पूनिया, रेहना, खुशी शर्मा, नरेश महरिया, खंडासिंह, नीरू पंडा, युसुफ अली, विकास कुमार, संजीव कुमार एवं इमरान खान उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story