नोहर। 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली संविधान पदयात्रा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टोलियों ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

अंबेडकर छात्र संघ का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क

अम्बेडकर छात्र संघ के साथियों ने जबरासर, पांडुसर, गोगामेड़ी, उदासर, जोजासर, खुइयाँ, भावलदेसर, जोखासर, रानीसर, बाछूसर, मंदरपुरा और गोरखाना सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों को संविधान पदयात्रा के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों को बाबा साहेब के विचारों और संविधान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

शहरी क्षेत्र में सक्रियता और विधायक को निमंत्रण

वहीं शहरी क्षेत्र में नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर युवाओं और आमजन को पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में कार्यकर्ता ने विधायक अमित चाचाण को पदयात्रा को लेकर निमंत्रण दिया।

सामाजिक एकता और समानता का संदेश

डॉ अंबेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष राधेश्याम जोईया ने आगामी आयोजन के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि "14 अप्रैल को निकाली जाने वाली यह पदयात्रा सामाजिक एकता, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देगी।" उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story