डोम्बीवली कल्याण संघ में आगामी 23 जुलाई को महासती प्रतिभाश्री मसा एवं प्राप्ति श्री म.सा का चातुर्मास प्रवेश होगा। इसको लेकर संघ में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मंगलवार को डोम्बीवली पहुंचने पर संकेश्वर नगर से विहार करते हुए साध्वीश्री का पाटीदार भवन में नगर प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्री संघ के अध्यक्ष बसन्तीलाल चपलोत, मंत्री महोदय मनोज कागरेचा एवं महिला मंडल की अध्यक्ष वैशाली चपलोत ने अपने विचार रखे।

संघ के कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र मादरेचा ने आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मंडल, ट्रस्ट मंडल, नवयुवक मंडल और कन्या मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डोम्बीवली कल्याण संघ में होने वाले इस चातुर्मास प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं और संघ के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। 23 जुलाई को होने वाले आयोजन के लिए संघ पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story