अखिल भारतीय प्रजापति समाज सेवा संस्थान जोगणियाँ माता के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह की तैयारियों को लेकर रविवार को समाजजनों की विशाल बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन का आयोजन 31 जनवरी 2027 को जोगणियाँ माता धाम में किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता गिरधारी लाल प्रजापति ने की। बैठक का शुभारंभ समाज की कुलदेवी माँ श्री यादे माँ की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सम्मेलन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गईं तथा आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से बंशीलाल प्रजापति (डाबी) को सम्मेलन का संस्थापक, मोहनलाल प्रजापति (सूतड़ा) को उपाध्यक्ष तथा डालचंद प्रजापति (काटूंदा) को सचिव नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बृजेश प्रजापति ने किया। इस दौरान बंशीलाल प्रजापति (डाबी), मोहनलाल प्रजापति (सूतड़ा), देवीलाल (बावल), प्रभुलाल जुनवाल, बाबूलाल (निम्बाहेड़ा) एवं ललित प्रजापति सहित कई वरिष्ठ समाजजनों ने सम्मेलन की सफलता को लेकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। युवा कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

बैठक में समाजबंधुओं ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सहयोग राशि एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणाएं भी कीं। सम्मेलन समिति की ओर से उपस्थित सभी समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, नीमच एवं बारां सहित विभिन्न जिलों से आए समाजबंधुओं ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में बंशीलाल, गिरधारीलाल, डालचंद, देवीलाल, प्रभुलाल, किशनलाल, जगदीशचंद्र, मदनलाल, सुन्दरलाल, प्रेमचंद, संजय, रामप्रसाद, छैल बिहारी, मनोज प्रजापति, रितेश, योगेश, प्रहलाद, नंदकिशोर, कैलाश, जगदीश, शैतान, आशीष, श्यामलाल, नंदलाल, शांतिलाल, चांदमल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी समाजबंधुओं ने एकजुट होकर 31 जनवरी 2027 को जोगणियाँ माता धाम में आयोजित होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story