चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने आवरी माता में जिला परिषद वार्ड संख्या 16 से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान सुशीला कंवर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान आवरी माता स्थित सिंधी धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। राजस्थान में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से विकास की रफ्तार तेज गति से आगे बढ़ी है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचानी है। उन्होंने भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालयों का भी उद्घाटन किया। इनमें वार्ड संख्या 10 आकोला कंला और तरजला से भाजपा प्रत्याशी बाबुलाल बंजारा, वार्ड संख्या 11 करेड़िया और रदई खेड़ा से प्रत्याशी बगदी बाई गाडरी, वार्ड संख्या 12 नपावली और गरदाना से प्रत्याशी केसर बाई गाडरी, वार्ड संख्या 13 बामणखेड़ी और खोड़ीप से प्रत्याशी प्रियंका पुरोहित तथा वार्ड संख्या 14 नन्नाणा और आसावरा से प्रत्याशी जसोदा देवी के कार्यालय शामिल हैं।

कार्यक्रम में सभापति अनिल ईनाणी, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, नेमीचंद, मांगीलाल जड़वा, मुकेश खण्डेलवाल, ओमप्रकाश कीर, सुरेश डांगी, रामलाल डांगी, राजेन्द्र सिंह आकोला, सुरेश जैन, भैरूलाल जाट, कालु गाडरी, रवि विराणी और पूरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभिन्न वार्डों में चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन और कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story