नगर माहेश्वरी युवा संगठन भीलवाड़ा के सत्र 2026-2029 के चुनाव में रौनक भदादा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है, जबकि आशीष तोषनीवाल को संगठन का मंत्री मनोनीत किया गया। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होने के कारण मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश काबरा ने रौनक भदादा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री राजकुमार कालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के अध्यक्ष केदार जागेटिया, नगर सभा मंत्री सुरेश बिड़ला, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के खेल मंत्री शशांक बिड़ला, प्रदेश पर्यवेक्षक लोकेश समदानी लविश माहेश्वरी एवं प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश पोरवाल मंचासीन रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रौनक भदादा एवं मंत्री आशीष तोषनीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही समाज और युवा शक्ति को संगठित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और युवा साथियों को बधाई दी। वहीं, चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग के लिए प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राघव कोठारी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नगर माहेश्वरी युवा संगठन के सभी 15 जोनों के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मंत्री, बड़ी संख्या में युवा साथी तथा समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। समारोह के अंत में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश काबरा और सह चुनाव अधिकारी सुरेश तोषनीवाल एवं नरेन्द्र मण्डोवरा का आभार जताया गया। इस निर्वाचन के साथ नगर माहेश्वरी युवा संगठन भीलवाड़ा के सत्र 2026-2029 के लिए नई नेतृत्व टीम की जिम्मेदारी तय हो गई है।

Updated On
Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story